बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा katrina kaif और एक्टर Vicky Kaushal जल्द ही अपना पहला बच्चा स्वागत करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेबी का आगमन अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच हो सकता है। हालांकि, इस खुशखबरी पर कपल ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Katrina Kaif

हाल ही में कई रिपोर्ट्स ने कहा गया है कि katrina kaif प्रेग्नेंट हैं, और उनकी डिलीवरी अक्टूबर या नवंबर 2025 में हो सकती है।
ये अफवाहें महीनों से चल रही हैं। कुछ लोगों ने देखा है कि कत्रिना सार्वजनिक जगहों पर ढीले कपड़े पहनती हैं, जिससे यह अटकलें लगने लगी हैं।
विक्की कौशल ने पहले इस तरह की अफवाहों को खारिज भी किया है। उन्होंने कहा था कि ऐसी कोई निश्चित जानकारी नहीं है और अगर ऐसा कुछ होगा तो वे फैंस के साथ ज़रूर साझा करेंगे।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कत्रिना प्रेग्नेंसी के बाद लंबा मैटरनिटी ब्रेक लेने की योजना बना रही हैं, ताकि वह अपने बच्चे की देखभाल पूरी तरह से कर सकें।

फैंस की प्रतिक्रियाएँ

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, फैंस खुशी से झूम उठे। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग इस कपल को बधाइयाँ दे रहे हैं। कुछ फैंस ने लिखा,

“आखिरकार गुड न्यूज़ आ ही गई, इंतज़ार था इस पल का।”

“कत्रिना और विक्की बॉलीवुड के क्यूटेस्ट पेरेंट्स बनने वाले हैं।”

“ये कपल हमेशा से फैन्स का फेवरिट रहा है, अब नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतज़ार है।”

चाहे यह खबर अफवाह ही क्यों न हो, लेकिन फैंस के बीच कत्रिना और विक्की की यह गुड न्यूज़ जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह कपल अक्टूबर-नवंबर 2025 में पहली बार पेरेंट्स बनने की खुशी मनाएगा।

Read more on gpsnewshub.com 

By Divyay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *